नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, पर्यटन, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। साथ ही राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड को विकास के नए आयाम मिल रहे हैं तथा भविष्य में भी जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

More Stories
सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप, राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल; जॉर्ज एवरेस्ट की लीज रद्द करने की मांग
केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और पर्वतारोहियों के शव, आठ में से सात की मौत की पुष्टि; एक की तलाश जारी
आज शीतकाल के लिए बंद होंगे तुंगनाथ धाम के कपाट, 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली; केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार