मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का किया भावपूर्ण स्मरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया। स्व. बडोनी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी स्पष्ट सोच एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बडोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।

More Stories
भारी बारिश का कहर: हरिद्वार में काली मंदिर पर गिरा मलबा, श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर खतरे से नीचे लेकिन अलर्ट जारी
26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
टिहरी में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक घायल, एक की तलाश जारी