होमकुंड में बड़ी पूजा संपन्न, तीन चौसिंगा खाड़ू कैलाश को रवाना
सड़क नहीं, तो डोली ही सहारा: बीमार बुजुर्ग को महिलाओं ने चार किमी पैदल पहुंचाया
स्वीकृत नक्शे से छेड़छाड़ के मामले में एई हटाए गए, हरिद्वार की पूर्व तैनाती से जुड़े नक्शों की शिकायत भी सामने आई
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जनस्वास्थ्य की अनदेखी पर छह इंजीनियरों पर कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने अपने खेल कौशल और उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से खेल जगत को गहरा आघात पहुंचा है और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
More Stories
हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी पर गरमाई सियासत, रोड शो को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
होमकुंड में बड़ी पूजा संपन्न, तीन चौसिंगा खाड़ू कैलाश को रवाना
सड़क नहीं, तो डोली ही सहारा: बीमार बुजुर्ग को महिलाओं ने चार किमी पैदल पहुंचाया