मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।
उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

More Stories
भारी बारिश का कहर: हरिद्वार में काली मंदिर पर गिरा मलबा, श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर खतरे से नीचे लेकिन अलर्ट जारी
26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
टिहरी में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक घायल, एक की तलाश जारी