सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील, घरों पर तिरंगा फहराएं, सेल्फी लेकर करें अपलोड
सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पीएम मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा महाअभियान से जुड़ें। अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन है।

More Stories
केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, कच्ची ढांग के पास मिले बैग और टेंट
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी
4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी