मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान श्री भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, बांसुरी स्वराज को मिली सह प्रभारी की कमान
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिली रफ्तार, पांच साल में 1,759 करोड़ रुपये का निवेश
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू