त्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बता दे की यह कार्यक्रम उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के नेतृत्व एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। वही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया की इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य नीति नवाचार, संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, जल प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी आधारित शासन को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया की यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और व्यवहारिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रकरण पर सीएम धामी की पहल, बोले- खुद करूंगा बात
उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी