दसऊ मंदिर से एक वर्ष के प्रवास के लिए प्रस्थान करने के बाद छत्रधारी चालदा महासू देवता इस समय गांव में बागड़ी स्वरूप में विराजमान हैं। देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्रवासियों में देव दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
देवता दसऊ स्थित मंदिर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पश्मी गांव जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। यात्रा के प्रथम दिन देवता गांव से लगे एक खेत में लगाए गए टेंट में ठहरे। मंगलवार को देव यात्रा देवड़ौली निवासी कुंवर सिंह चौहान के घर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।
बुधवार को देव यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर देवता के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रहे हैं।

More Stories
केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, कच्ची ढांग के पास मिले बैग और टेंट
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी
4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी