परिवहन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा, मुख्यालय ने जारी किया आदेश
महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी। सभी को जनवरी 2024 से अप्रैल 25 तक के भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। इस संबंध में मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
उन्होंने बताया है कि महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी। सभी को जनवरी 2024 से अप्रैल 25 तक के भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। मई माह से महंगाई भत्ता वेतन व पेंशन का हिस्सा बन जाएगा। आपको बता दें कि लंबे समय से परिवहन कर्मी महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे

More Stories
खूनी विवाद के बाद शराब ठेका हटाने को महिलाओं का धरना
देहरादून : प्रेमनगर थाने के पूर्व प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के आदेश
हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो संगठनात्मक पद, बोले- मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए