डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेजों में अनिश्चितता बनी
देहरादून।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के बीच उत्पन्न विवाद के चलते राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
इस मसले को लेकर शहीद स्थल पर कांग्रेसजनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ही छात्रसंघ चुनाव कराने की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर विरोध दर्ज कराया।
विरोध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील राठी, गरिमा दसौनी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों पर वायरल संक्रमण का खतरा, HFMD के मामले भी आए सामने
करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी की सौगात, 29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड की रोशनी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक, 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर