देहरादून।
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों के बाद उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा गया है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश में बदलाव का दावा किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बदलाव लोकतंत्र का स्वाभाविक नियम है और यही बदलाव आने वाले समय में उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणाम इस बात का संकेत दे रहे हैं कि जनता समय-समय पर परिवर्तन चाहती है।
गोदियाल ने कहा कि असम के नतीजों पर कांग्रेस को जरूर मंथन करने की आवश्यकता है, जबकि पश्चिम बंगाल के संदर्भ में पार्टी ने पहले ही सरकार बनाने का दावा नहीं किया था। उन्होंने केरल जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी बदलाव देखने को मिला है, जो लोकतंत्र की प्रकृति को दर्शाता है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चुनाव परिणामों के बाद सक्रिय राजनीति का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह 15 मई से प्रदेशभर में दौरा कर जनता के बीच संवाद स्थापित करेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके और संगठन को मजबूत किया जा सके।
कांग्रेस नेताओं के इन बयानों के बाद साफ है कि आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में गतिविधियां और तेज होने वाली हैं।

More Stories
चार कीवी पौधों से शुरू किया सफर, अब खेती से कमा रहे 50 हजार रुपये; रिटायर्ड नायब सूबेदार ने दिखाई पहाड़ में रोजगार की राह
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 40 मामले सामने आए; 5 मरीजों की मौत
‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 98 छात्रों पर पुलिस ने भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट