October 26, 2026

देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले

Share now

देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक दीपक घारिवाल को थाना कालसी से हटाकर एसओजी शाखा देहरादून भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक बीएनएल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक शेखर चन्द्र नौटियाल को थाना चकराता से स्थानांतरित कर कोतवाली विकासनगर में तैनाती दी गई है।