हरकी पैड़ी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति संग लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंची हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं।

More Stories
चारधाम यात्रा में शॉर्टकट पड़ा भारी: रास्ता भटककर फंसे 4 यात्री, SDRF ने किया रेस्क्यू
देहरादून विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ऋषिकेश में JE फैसल खान 50,000 की घूस लेते दबोचा
सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, दो छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप