रील बनाने का शौक पड़ा भारी…नशे में पिता से हेकड़ी के बाद बेटा जेल में, पुलिस ने बेटे से बरामद की राइफल
बेटे ने नशे में अपने पिता को हेकड़ी दिखाई, जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस से की। पुलिस ने बेटे की अलमारी से राइफल सहित दो अवैध हथियार बरामद किए। बेटे ने दावा किया कि वह ‘रील’ बनाने के शौक के लिए हथियार रखता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
सोमवार देर शाम एसआई पवन जोशी को गुरबख्स सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा सुरेंद्र सिंह नशे में है और लड़ाई कर रहा है। इस पर पुलिस घर पहुंची और युवक को शांत कराया। सुरेंद्र के कमरे की तलाशी ली तो अलमारी में देशी राइफल 315 बोर व एक देशी राइफल 12 बोर बरामद हुई। अभियुक्त इन्हीं असलहों से घरवालों को डर धमका रहा था। सुरेंद्र ने बताया कि असलहे सतुइया के रहने वाले युवक से लाया है।
असलहों को उसने रील बनाने के लिए रखा है। अवैध असलहा रखने के जुर्म में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चल संपत्ति की रिपोर्टिंग के नियम बदले
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, आउटसोर्सिंग से होगी विशेषज्ञों की भर्ती
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी; नहीं तो निरस्त हो सकती है यूनिट