धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरे का पर्व
राजधानी देहरादून में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी देहरादून में बन्नू बिरादरी द्वारा दशहरे का पर्व 77 सालों से लगातार मनाया जा रहा है, जिसका आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जाता है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से आयोजन किया जाता है। कमेटी हर वर्ष इस आयोजन को भव्य तरीके से करती है। इस वर्ष रावण के पुतले की लंबाई 121 फिट है और मेघनाथ, कुंभकरण 70 और 75 फीट के हैं। साथ ही लंका को भी भव्य तरीके से बनाया गया है। शोभा यात्रा को भी भव्य रूप से सजाया गया है और दो बैंड बाहर से आए हैं। जिनमें एक नासिक से और एक पंजाब से है। सरदार संतोख सिंह ने कहा कि हर वर्ष दशहरे के पर्व का खर्च भी बढ़ता है जो लगभग इस बार अब 20 से 25 लाख रुपए का खर्च आ जाता है और सरकार से भी सहयोग मिलता है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार दशहरे का पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

More Stories
दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
Skill India 2025–26: 3D Digital Game Art में अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर