एनएच 74 मामले में ईडी का काशीपुर में छापा
प्रदेश में एनएच- 74 घोटाले में आज एक पीसीएस अधिकारी समेत दो लोगों के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है। देहरादून में एनएच 74 के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई के अलावा ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के आवास पर दोपहर से चली छापेमारी की कार्यवाही जारी है।
– आपको बताते चलें कि वर्ष 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। इस मामले में किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। तीन गाड़ियों में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के घर पहुंची ईडी की टीम की कार्रवाई घंटे से लगातार जारी है। जमीनों को खुर्दबुर्द करके करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसकी जांच चल रही है।

More Stories
रुड़की में युवक ने चाकू से काटी गर्दन, हालत गंभीर
रामझूला पुल की मरम्मत तेज, 60 फीसदी काम पूरा; जनवरी 2027 तक खोलने का लक्ष्य
हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा