अल्मोड़ा:
जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड लमगड़ा कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत 3,00,000 रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर रिलीज कराने के एवज में पैसों की मांग की जा रही थी। इस पर शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी हर सिंह बिष्ट, पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट, वर्तमान में लेखाकार के पद पर तैनात था और अल्मोड़ा के बांसमीड़ा (नंदा देवी मंदिर, चीनाखान के पास) का निवासी बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की इस सख्त कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More Stories
CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
ऋषिकेश: विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी
CM धामी ने लॉन्च किया ‘श्रमिक सेवा’ ऐप, खातों में ₹17 करोड़ ट्रांसफर