यूसीसी लागू हुए एक वर्ष पूरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले-यह सनातन धर्म के खिलाफ कदम
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के पास बात करने के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। इसलिए वह यूसीसी को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है।
उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस मौके पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा यूसीसी सनातन धर्म पर हमला है। कहा कि यूसीसी को लेकर बीजेपी चाहे अपनी कितनी भी तारीफ कर ले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सनातन धर्म के खिलाफ एक कदम है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के पास बात करने के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। उत्तराखंड से बढ़ते पलायन, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर उनके पास कोई जवाब नहीं है

More Stories
उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा का नया अध्याय, 4000 स्कूल होंगे फ्यूचर-रेडी
होली पर यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे चलाएगा कई विशेष ट्रेनें
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत