प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों को मिले 10 डॉक्टर, जानें कहां-कहां मिली है तैनाती
प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों को 10 डॉक्टर है। मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
राजकीय दून, रुद्रपुर, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 10 डॉक्टर मिले हैं। बुधवार को 24 डॉक्टरों के साक्षात्कार हुए थे। इसमें से 10 का चयन किया गया।निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज के लिए एक-एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, रेडियोथेरेपिस्ट, महिला रोग और पैथोलॉजिस्ट का चयन हुआ है।
इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एक-एक दंत रोग विशेषज्ञ और ईएनटी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को तीन और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को एक डॉक्टर मिला है। इससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी

More Stories
केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, कच्ची ढांग के पास मिले बैग और टेंट
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी
4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी