वन और उप वन क्षेत्राधिकारियों के लिए अच्छी खबर; वर्दी भत्ता हुआ दोगुना, आदेश जारी
वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को पहले की तरह वर्दी सिलकर दी जाएगी, जो हर तीन साल में एक बार मिलेगी जबकि उप वन क्षेत्राधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को वर्दी धुलाई भत्ता 45 रुपये महीने के स्थान पर तीन सौ रुपया दिया जाएगा
सरकार ने प्रदेश के वन क्षेत्राधिकारियों एवं उप वन क्षेत्राधिकारियों के वर्दी भत्ते को 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
प्रमुख सचिव के आदेश में कहा गया है कि वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को पहले की तरह वर्दी सिलकर दी जाएगी, जो हर तीन साल में एक बार मिलेगी जबकि उप वन क्षेत्राधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को वर्दी धुलाई भत्ता 45 रुपये महीने के स्थान पर तीन सौ रुपया दिया जाएगा।
दरोगा, वन आरक्षी और जमादार को वर्दी धुलाई भत्ते की दरें 30 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये मासिक की गई है। वन क्षेत्राधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा, वन आरक्षी और जमादार वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विषम परिस्थितियों में काम करते हैं।
वन क्षेत्रों में काम करने पर जंगली जानवर, वनाग्नि, प्राकृतिक आपदा, भारी बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन से जोखिम के साथ ही उन्हें वन तस्करों से जान-माल का खतरा बना रहता है। कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए वर्दी धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चल संपत्ति की रिपोर्टिंग के नियम बदले
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, आउटसोर्सिंग से होगी विशेषज्ञों की भर्ती
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी; नहीं तो निरस्त हो सकती है यूनिट