प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 से दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान
प्रदेश के 7500 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य चौपाल लगेगी। स्वास्थ्य शिविरों में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच होगी।
प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेश में स्वास्थ्य चौपाल अभियान की शुरूआत की जाएगी। जो दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलेगी।
प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क जांच के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अलावा टीबी की जांच कर मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें एक लाख यूनिट रक्तदान व पांच लाख रक्तदाता पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चल संपत्ति की रिपोर्टिंग के नियम बदले
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, आउटसोर्सिंग से होगी विशेषज्ञों की भर्ती
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी; नहीं तो निरस्त हो सकती है यूनिट