देहरादून:
तीन माह के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम की स्थिति में हेलिकॉप्टरों को शटल सेवा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीजीसीए टीम ने किया सुरक्षा मानकों का निरीक्षण
हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही हेली कंपनियों के पायलटों और तकनीकी तैयारियों का भी आकलन किया।
छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर तैयार
सेवा संचालन के लिए छह कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर तैनात किए गए हैं। सभी हेली कंपनियों की ट्रायल उड़ानें सफल रहीं।
यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीजीसीए टीम के साथ बैठक सकारात्मक रही है। मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी कंपनियों की शटल सेवा पर सख़्त निगरानी रखी जाएगी।

More Stories
यूसीसी, नकल विरोधी कानून के जरिए देश के सामने पेश किया सुशासन का मॉडल
सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई