कालसी-चकराता मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लो
सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
कार देहरादून नंबर की बताई जा रही है, और यह हादसा देर रात के समय हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अंधेरे में ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

More Stories
दीपावली पर धामी सरकार की कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन का बोनस देने को मंजूरी
खटीमा में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा
केदारताल में लापता आठ ट्रैकर्स की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू टीम रवाना