हरिद्वार में हरकी पैड़ी के सात मोर्चों पर ITBP ने संभाली कमान, चौबीसों घंटे होगी निगरानी
Operation Sindoor भारत-पाक तनाव के बीच हरिद्वार में हरकी पैड़ी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आइटीबीपी के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात मोर्चों पर कमान संभाली है। पुलिस और अर्धसैनिक बल भी अलर्ट पर हैं और प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके बाद अब हरकी पैड़ी के चारों ओर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
भारत-पाक तनाव के बीच हरकी पैड़ी की अभेद सुरक्षा के लिए आइटीबीपी के जवानों ने सात मोर्चों पर कमान संभाल ली है। इन मोर्चों पर हरकी पैड़ी की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी।
आप्रेशन सिंदूर को देखते हुए देश भर में पुलिस, प्रशासन सहित अन्य सरकारी महकमें अलर्ट मोड़ पर हैं। धर्मनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कसरत जारी है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान पिछले एक सप्ताह से प्रमुख स्थलों पर मुस्तैद हैं। फ्लैग मार्च भी निकाले गए हैं।
इस बीच हरकी पैड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस करने के लिए चारों तरफ सात मोर्चे बनाने का फैसला लिया गया। सोमवार को हरकी पैड़ी के मालवीय घाट, सुभाष घाट, शिव घाट, नाई सोता घाट, सीसीआर सहित जगहों पर कुल सात मोर्चे बनाने का काम शुरू किया गया था। काम पूरा होने पर मंगलवार को जवानों ने पोजिशन ले ली।

More Stories
सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप, राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल; जॉर्ज एवरेस्ट की लीज रद्द करने की मांग
केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और पर्वतारोहियों के शव, आठ में से सात की मौत की पुष्टि; एक की तलाश जारी
आज शीतकाल के लिए बंद होंगे तुंगनाथ धाम के कपाट, 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली; केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार