उत्तराखंड:
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में बलात्कार की बात सामने आ रही है। पर्यटक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ रेप किया।
लैंसडौन पुलिस के अनुसार जयहरीखाल प्रखंड के समखाल में पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। उनके परिजन भी साथ थे और सभी एक होटल में रुके थे। आरोप है कि इसी बीच मंगेतर के मौसेरे भाई ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। युवती ने डर के कारण रात में घटना की सूचना किसी को नही दी।
सोमवार सुबह को घटना का खुलासा होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस से सहायता मांगी गई। घटना क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य समेत पुलिस कर्मी जांच के लिए पहुंच गए हैं और पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

More Stories
बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडे के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगे रुपये
हरिद्वार में बसों पर कार्रवाई से पंजाब में सियासी घमासान, तीर्थ यात्रा योजना को लेकर भाजपा पर आरोप
ऊधमसिंहनगर : में महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, धर्म परिवर्तन के मामले में भी मुकदमा दर्ज