देहरादून।
देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के पलटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की दमकल टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और कुछ समय बाद उसे पूरी तरह बुझा दिया।
अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला