दिनांक 8 May2025 को पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी एवं सचिव पशुपालन डॉ. पुरुषोत्तम जी के द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2025 के दृष्टिगत घोड़ा खच्चरों में बीमारियों एवं यात्रा को सुचारू करने हेतु दिनांक 08 May 25 को सोनप्रयाग भ्रमण एवं बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा को पुनः सुचारू करवाया गया,

जिसमें पशुपालन विभाग के द्वारा जनपद के गौरीकुंड , भीमबाली लिनचोली एवं रूद्र पॉइंट पर पशु चिकित्सकों की टीम की तैनाती के द्वारा घोड़ों ख़च्चरों की जांच कराई गई ।
दिनांक 09 मई को गौरीकुंड में पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 64 घोड़ा/खच्चर की जांच की गई, जिसमें 30 घोड़ा खच्चरों को फिट पाए जाने के उपरांत यात्रा मार्ग में यात्रियों को ले जाने के लिए परमिट प्रदान किए गए एवं माननीय पशुपालन मंत्री जी की घोषणा के क्रम में जो पशु बीमार है एवं यात्रा से पृथक क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं उनके चारे की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी.
साथ ही विशेष प्रयासों से 37 घोड़ा/खच्चर का बीमा भी करवाया गया .
उक्त बीमा में 80% प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यात्रा के दौरान खच्चर से सवारी करने वाले यात्रियों में हर्ष है एवं उन्होंने राज्य सरकार को एवं विभाग को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया है।

More Stories
रामनगर के रिसॉर्ट में पुलिस का बड़ा छापा, कथित देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़
शारदा तटबंध से मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा, मुख्यमंत्री ने ₹65.95 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, सीबीआई कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने की प्रतीकात्मक तालाबंदी