यात्राकाल के पहले हफ्ते में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे एक लाख से अधिक तीर्थयात्री ।
9585 वाहनों से 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री कर चुके माँ यमुना और माँ गंगा के दर्शन।
🛑उत्तरकाशी,

चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को निरन्तर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जुटे है। धामों में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला आगे के दिनों में और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने बेहतर यात्रा व्यवस्था हेतु तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी है। इससे संकरे और जाम संभावित स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिलती है। आज मंगलवार को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के एक हफ्ते में यात्रा सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यात्रियों की यमुनोत्री मार्ग पर दोबाटा और गंगोत्री मार्ग पर हीना पार्किंग में चैक पोस्ट पर नियमित पंजीकरण जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।
यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 4582 छोटे-बड़े वाहनों में 65583 तथा गंगोत्री धाम में 5003 वाहनों में 49655 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं।

More Stories
₹5 हजार के शक में दोस्त बना कातिल, बेरहमी से हत्या कर निर्माणाधीन मकान के पास फेंका शव
14 किमी पैदल चलने को मजबूर बच्चे, सड़क की मांग वाला वीडियो वायरल; प्रशासन बोला- PMGSY-4 के तहत प्रस्ताव मंजूर
श्रीनगर में किराये के कमरे में मिला बीए छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी