- उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
- कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार बने महामंत्री
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारुल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनाव अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत एवं श्री मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार को 51 एवं श्री चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं श्री नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारुल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

More Stories
UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ