हरिद्वार
24 दिसंबर की रात गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की शनिवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। एम्स प्रशासन ने उसे मृत घोषित किया। विनय त्यागी ड्रामा आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती था। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी एम्स ऋषिकेश में ही की जा रही है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर पेसी पर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान दो ज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। हमले में विनय त्यागी को करीब तीन गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एसएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

More Stories
बस सेवाओं के विवाद से चारधाम यात्रा प्रभावित, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के दौरान दो गांवों के ग्रामीणों में विवाद, मारपीट की सूचना