हल्द्वानी में प्रशासन के खिलाफ अब जनता भरेगी हुंकार
हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए अतिक्रमण के नाम पर शहर के हजारों लोगों को डर के साए पर जीने पर मजबूर करने वाले प्रशासन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि प्रशासन झूठ बोलकर, डरा कर, धमका कर लोगों के घरों को तोड़ना चाहता है,विधायक ने काठगोदाम में ए श्रेणी की मलीन बस्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशासन ने कोर्ट में झूठा प्रत्यावेदन दिया. जबकि सबके घर प्रशासन ने जबरन तुड़वाए, और कोर्ट में कहा कि उन्होंने किसी से घर तोड़ने को नहीं कहा। ऐसा फरेब करने वाले प्रशासन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि काठगोदाम हो या सुभाष नगर या फिर आवास विकास हो या फिर भगवानपुर और छड़ेल हो सब जगह लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। और अब वक्त आ गया है जब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अब शहर की आम जनता प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

More Stories
केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, कच्ची ढांग के पास मिले बैग और टेंट
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी
4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी