February 11, 2026

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में सीएम धामी ने किया दीप प्रज्वलन

Share now

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं तथा भारत के विकास पथ को नई दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।