*पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*
*क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का किया सत्यापन*

*कोतवाली पटेल नगर*
अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा अन्य जनपदों/प्रदेशों से आकर देहरादून में रहने वाले व्यक्तियों के सत्यापन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 25-04-25 को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत मुस्लिम कालोनी में दून पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 35 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 3,50,000/- रू0 का जुर्माना किया गया।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले तैयार हो सकती है सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग, यमुनोत्री जाने में 26 किमी की होगी बचत
उत्तराखंड चुनाव 2027: 14 क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन की संभावनाओं पर किया मंथन
पांच करोड़ की कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप, अभिनेत्री उर्मिला सनावर हिरासत में