*हाई अलर्ट पर दून पुलिस*
*लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर स्नान व नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा सचेत*
नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी जा रही चेतावनी*
*सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर भेजा जा रहा सुरक्षित स्थानों पर*
देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लगातार भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत नदी- नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी किनारे सुरक्षित रूप से स्नान करने तथा नदी के बीच में ना जाने के लिए लगातार अलर्ट किया जा रहा है, साथ ही लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर चार धाम यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने के दृष्टिगत नटराज चौक पर लाउड हेलरों के माध्यम से चार धाम यात्रा में आने वाली यात्रियों को यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने तथा मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने हेतु सचेत किया जा रहा है।

More Stories
दलेर मेहंदी से माफी मांगें सुबोध उनियाल, मीका सिंह ने सीएम धामी से की अपील
धामी कैबिनेट के 26 फैसले: एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, SC-ST छात्रों की मुफ्त कोचिंग की आय सीमा बढ़ी
चुनावी तैयारियों को धार देगी भाजपा, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज लेंगे संगठन की बैठक