एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी, अधिकारियों के बीच हो चुकी बैठक
एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी है, जिसे लेकर अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है।
देहरादून में जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड निर्माण का काम नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को सौंपने की तैयारी है। इसे लेकर लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है।
बिंदाल और रिस्पना पर 26 किमी एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार की थी। इसके अलावा परियोजना से जुड़े अन्य कार्य शुरू किए थे। अब इस प्रोजेक्ट को एनएचएआई को देने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई अधिकारियों के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई है।
लोक निर्माण विभाग को परियोजना से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करानी होगी साथ ही भूमि अधिग्रहण का काम भी करना होगा। इस परियोजना में काफी कंक्रीट का काम होगा, ऐसे में उसमें लगने वाली रायल्टी में छूट मांगी गई है। साथ ही जीएसटी में भी छूट देने पर भी सहमति हो गई है

More Stories
देहरादून को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, नए पार्किंग स्थल होंगे चिह्नित; ट्रैफिक लाइट्स का भी होगा आकलन
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण
गिरधारी साहू की तलाश में नेपाल तक पहुंची जांच, करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में एसआईटी की दबिश