देहरादून।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का स्वागत संदेश दिया।
राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर कार्य कर रही हैं।

More Stories
दून मेडिकल कॉलेज मेस फीस घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के शिविर शुरू
60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री