April 11, 2026

पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share now

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वाेपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।