उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है… वही एक जुलाई को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में मंगलवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, छह जुलाई तक राज्य में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। बीते 24 घंटे में राज्य में औसत से चार गुना अधिक, 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

More Stories
देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान; श्रमदान से शुरू किया मोटर मार्ग निर्माण
उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी