चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 439 पदों पर आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया है।
चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। इससे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।
उम्मीद है कि आप सभी अपनी सेवाओं से उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



More Stories
केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, कच्ची ढांग के पास मिले बैग और टेंट
रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी
4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी