रुड़की चेन लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 3 घंटे में लूट की सात वारदातों को दिया अंजाम
रुड़की में पूर्व पार्षद के कार्यालय में लूट का प्रयास और महिला से चेन लूटने के आरोप में शामिल तीन बदमाशों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंसूरपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। साहिल राजेश कुमार और अभी कुमार नामक ये बदमाश दिल्ली के संगम विहार के निवासी हैं। बदमाशों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 3 घंटे के भीतर लूट की सात वारदातों को अंजाम दिया।
मुठभेड़ के दौरान साहिल, राजेश कुमार, अभी कुमार निवासी संगम विहार दिल्ली गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को 3 घंटे के भीतर लूट के सात घटना को अंजाम दिया था। मंसूरपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी से 15 हजार लुटे थे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह तीनों बदमाशों ने मंसूरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बंधक बनाकर 15 हजार रुपए लूटे थे। साथ ही तीन बाइक सवार लोगों से भी नगदी और मोबाइल फोन लूटे थे।
रुड़की पुलिस ने भी बदमाशों से पूछताछ की है। साथ ही रुड़की में महिला से लूटी गई चेन भी बदमाशों से बरामद हुई है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस टीम मंसूरपुर थाने में डेरा डाले है।

More Stories
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण में तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार को मिलेगा बढ़ावा, सालभर होंगी गतिविधियां: सीएम धामी