*जनपद रुद्रप्रयाग – अगस्तमुनि टापू पर फंसे व्यक्ति का एसडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*
आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगानगर के पास एक व्यक्ति नदी में फंसा हुआ है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
उक्त व्यक्ति नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच टापू पर फंस गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए टापू पर फंसे व्यक्ति को रोप के माध्यम से रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया।
*व्यक्ति का नाम*: – राम प्रसाद, उम्र 31 वर्ष
*निवासी :–* नेपाल

More Stories
वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला