सतपुली के उपकोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने सतपुली के उपकोषाधिकारी कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सतपुली निवासी रविंद्र रावत ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण के जून–जुलाई माह के 10 लाख रुपये के बिल को पास कराने के एवज में उपकोषाधिकारी द्वारा प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप ऑपरेशन चलाया और 8,000 रुपये की रिश्वत लेते समय कौशल कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान; श्रमदान से शुरू किया मोटर मार्ग निर्माण
उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी