यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव
ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है।
ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है। इसके साथ ही नगर निकायों की संख्या 106 हो जाएगी।
नगर पालिका बनने के बाद सिरौलीकलां में सड़कों की गुणवत्ता, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, सीवर निर्माण, पार्कों में सफाई व रंगरोगन बेहतर होगा। शहर का सौंदर्यीकरण होगा। नगर पालिका के मानकों के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। निकाय को प्राप्त अनुदान में भी बढ़ोतरी होगी।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज
मतदाता पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, 76 हजार से अधिक ASDD मतदाता चिन्हित