*शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की बस सेवा*
*सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर*
*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 80,250/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*
*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 शराबियों को कराई हवालात की सैर*
*दून पुलिस का अभियान लगातार जारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान आज दिनांक 10-04-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 255 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 255 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 80,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत