बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर किशोरी ने खाया जहर, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मौत
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचा नहीं सके
12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कुड़कावाला डोईवाला निवासी छात्रा के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला से चीता पुलिस कर्मियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें पीड़िता असफल रही थी। इसी कारण उसने अज्ञात विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया
प्राथमिक उपचार के पश्चात पीड़िता को हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

More Stories
उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा का नया अध्याय, 4000 स्कूल होंगे फ्यूचर-रेडी
होली पर यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे चलाएगा कई विशेष ट्रेनें
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत