मुख्यमंत्री ने किया ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।श्री मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।इस अवसर पर अजीत राणा, सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, प्रद्युम्मन असवाल आदि उपस्थित थे।


More Stories
धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर भड़का किसानों का गुस्सा, रुद्रपुर में हाईवे जाम
हरिद्वार श्यामपुर में आबादी में घुसा हाथियों का झुंड, नीलेश्वर महादेव मंदिर में मचा हड़कंप
अल्मोड़ा में नहीं एक भी कार्डियोलॉजिस्ट, गंभीर हृदय रोगियों को हल्द्वानी रेफर करने की मजबूरी