- मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

More Stories
PMGSY सड़कों के रखरखाव को लेकर बनेगी समन्वय समिति
PM कार्यक्रम से पहले CM योगी ने परखी व्यवस्थाएं
वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर