देहरादून: चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से धामों में पहली पूजा हुई।
वहीं कपाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा।
अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
दून मेडिकल कॉलेज मेस फीस घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के शिविर शुरू
60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री