देहरादून। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में 4 दिन पहले हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमे से उत्तराखंड के पौड़ी और चमोली के दो लाल शहीद हुए।
जिनके पार्थिव शरीर को आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी आतंकवादी हमले में शहादत देने वाले चमोली के नायक वीरेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल के राइफलमैन गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के दो जाबांजों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इस घटना को लेकर पूरा उत्तराखंड दुखी है। देश उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा, ओर उत्तराखंड सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है।

More Stories
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में हादसा, सुरंग में मिट्टी धंसी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 100 बसों का बेड़ा तैयार
सचिव वित्त से वार्ता के बाद खत्म हुआ राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ का आंदोलन।