बेटे ने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, ईंट पथाई जल्दी करने की बात कहने से था नाराज
मृतक पत्नी और बेटे के साथ ईंट पथाई कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बेटे को ईंट की पथाई जल्दी-जल्दी करने की बात कही। इसे लेकर मुजाहिर की पिता से बहस हो गई। बहस के बीच गुस्साए मुजाहिर ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गुजरान बड़वा निवासी सलीम (62) परिवार के साथ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भनेड़ा-गाधारोना मार्ग पर एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। सलीम के साथ उनकी पत्नी और बेटा मुजाहिर (18) भी ईंट पथाई का काम करतेे थे
बताया जा रहा है कि रविवार अलसुबह करीब तीन बजे वह पत्नी और बेटे के साथ ईंट पथाई कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बेटे को ईंट की पथाई जल्दी-जल्दी करने की बात कही। इसे लेकर मुजाहिर की पिता से बहस हो गई। बहस के बीच गुस्साए मुजाहिर ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। शोर सुनकर पास में ही ईंट पथाई कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चल संपत्ति की रिपोर्टिंग के नियम बदले
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, आउटसोर्सिंग से होगी विशेषज्ञों की भर्ती
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी; नहीं तो निरस्त हो सकती है यूनिट